सुंडीपुर में अतिक्रमित खेल मैदान को मुक्त कराने पहुंचे एसडीएम

Location: Garhwa

गढ़वा (कांडी): रविवार को सदर एसडीएम संजय कुमार ने सुंडीपुर गांव स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय के अतिक्रमित खेल मैदान का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई 210 ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित सामूहिक शिकायत के बाद की गई, जिसमें विद्यालय के मैदान पर अवैध कब्जा और पढ़ाई में बाधा की बात कही गई थी।

निरीक्षण के दौरान पूरे मैदान में अतिक्रमण की पुष्टि हुई। एसडीएम ने मौके पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों से फीडबैक लेते हुए कहा, “प्रशासन जनता की भावना और कानून के अनुरूप कार्य करता है। जब पूरा गांव अतिक्रमण हटाने के पक्ष में है, तो यह कार्रवाई अवश्य होगी।” उन्होंने कांडी अंचल अधिकारी को जल्द अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया और पुलिस बल व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की भी बात कही।

ग्रामीणों ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के लिए एसडीएम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि करण कुमार शर्मा, वार्ड सदस्य बैजनाथ मिस्त्री समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!