सीता सोरेन की वापसी को लेकर सरगर्मी तेज, लेकिन परिवार में अब तक नहीं बनी है सहमति

Location: रांची

रांची:  शिबू सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन क्या भाजपा छोड़कर वापस झामुमो में लौट रही हैं. इस बात को लेकर अटकलें तेज हैं. लेकिन परिवार में अभी तक सीता सोरेन की वापसी को लेकर सहमति नहीं बन सकी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन की सहमति का इंतजार है. इस विषय पर सीता सोरेन भी साफ-साफ बोलने से बच रही हैं. उनका कहना है कि अभी फैसला नहीं लिया है. आगे समय बताएगा. अभी तो जहां हैं वहीं हैं.
  लोकसभा व विधानसभा चुनाव में हार के बाद सीता सोरेन राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं. राजनीति में उनकी आगे की राह भी मुश्किल है. संथाल की राजनीति में झामुमो की पैठ है. ऐसे में भजापा में रहकर आगे भी सांसद-विधायक बनना सीता सोरेन के लिए कठिन है. इसलिए वह वापस झामुमो में लौटना चाहती हैं. सीता सोरेन की बेटियां भी चाहती हैं कि भविष्य की राजनीति को देखते हुए झामुमो में वापसी की जाए. झामुमो में वापसी के लिए परिवार में बेटियां भी संपर्क सूत्र बनीं हुई हैं.
   घर वापसी की पहल को लेकर ही सीता सोरेन 11 जनवरी को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के जन्मदिन पर बेटियों के साथ उनके घर गई थीं. जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं. इसी दिन से यह कयास लगाया जा रहा था कि सीता सोरेन झामुमो में वापसी को लेकर पृष्ठभूमि तैयार कर रही हैं. सूत्रों के अनुसार सीता सोरेन की वापसी को लेकर शिबू सोरेन व रूपी सोरेन तैयार हैं. शिबू सोरेन चाहते हैं कि परिवार एकजुट रहे. विवाद को खत्म किया जाए. लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन तैयार नहीं हैं. सीता सोरेन जिस तरह  झामुमो को छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं, और जिस तरह के गंभीर आरोप हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन पर लगाकर हमलावर रहीं, उससे हेमंत व कल्पना आहत हैं. दिवंगत दुर्गा सोरेन को लेकर सीता सोरेन ने जो आरोप लगाए वह गंभीर थे.
  सूत्रों के अनुसार हेमंत व कल्पना सोरेन को अब जो हुआ उसे भूल जाने को लेकर मनाया जा रहा है. परिवार में एकता बनी रहे यह समझाया जा रहा है. इस काम में पार्टी व परिवार के कई लोग लगे हुए हैं. संभव है दोनों परिवार हित में मान भी जाएं. हेमंत सोरेन की सहमति मिलने के बाद सीता सोरेन की घर वापसी होगी. 
सीता सोरेन को भाजपा ने पूरा सम्मान दिया. पार्टी में शामिल कराकर पहले दुमका लोकसभा व फिर जामताड़ा विधानसभा सीट से टिकट दिया. वह दोनों चुनाव नहीं जीत सकीं. सीता सोरेन भाजपा में अब अपना राजनीतिक भविष्य नहीं देख रही हैं. वह अपनी बेटी को भी राजनीति में सक्रिय करना चाहती हैं. इसलिए भी झामुमो वापसी चाहती हैं. झामुमो सत्ता में है, इसलिए इसका लाभ भी उन्हें मिलेगा.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!