सीएसपी संचालक पर विधवा दलित महिला के खाते से ₹67,500 गबन का आरोप, बैंक से न्याय की गुहार

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): प्रखंड में सीएसपी संचालक द्वारा वृद्ध विधवा दलित महिला के खाते से हजारों रुपए गबन करने का मामला सामने आया है। पीड़िता मोहरी देवी (पति स्व. सिवनाथ राम, ग्राम घघरी, थाना धुरकी) ने भारतीय स्टेट बैंक, श्री बंसीधर नगर को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

आवेदन में मोहरी देवी ने बताया कि उनके पति के निधन के बाद सीएसपी संचालक संतोष कुमार यादव ने मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर उनके खाते में 89,000 रुपये ट्रांसफर करवाने की बात कही। ट्रांसफर के बाद जब 23 जनवरी 2024 को वह सीएसपी गईं, तो उनसे तीन बार अंगूठा लगवाकर क्रमशः ₹3,500, ₹10,000 और ₹8,000 दिए गए

₹67,500 की गड़बड़ी का खुलासा

बाद में जब ग्रामीणों की मदद से बैंक स्टेटमेंट निकाला गया, तो पता चला कि खाते से ₹89,000 की निकासी हो चुकी है, जबकि उन्हें मात्र ₹21,500 ही मिले। यानी ₹67,500 का गबन हुआ

पीड़िता ने बैंक प्रबंधक से मामले की जांच कर सीएसपी संचालक से गबन की गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!