सरस्वती विद्या मंदिर गढ़वा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

Location: Garhwa


गढ़वा। 31 मार्च 2026, मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर, गढ़वा में भैया बहनों के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष श्री दौलत सोनी, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के संरक्षक डॉ. टी. पीयूष, अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री दया शंकर गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गढ़वा जिला व्यवस्था प्रमुख श्री अरुण कुमार अग्रहरी, प्रोफेसर उमेश सहाय, प्रवीण जायसवाल और प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद सभी उपस्थित अतिथियों ने सामूहिक वंदना में भाग लिया।
सामूहिक वंदना के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।
कक्षा वार परिणाम
कक्षा अरुण:
प्रथम – उत्कर्ष शर्मा
द्वितीय – सेजल कुमारी
तृतीय – आरोही कुमारी
कक्षा उदय:
प्रथम – नित्या प्रजापति
द्वितीय – प्रेरणा श्री
तृतीय – कृषा कुमारी
कक्षा प्रभात:
प्रथम – काव्या जायसवाल
द्वितीय – उत्सर्ग पाण्डेय
तृतीय – आराध्या राज
कक्षा प्रथम:
प्रथम – परिनीधी विश्वकर्मा
द्वितीय – सत्यम कुमार
तृतीय – अंशु कुमार
कक्षा द्वितीय:
प्रथम – प्रियल विश्वकर्मा
द्वितीय – भास्कर सिन्हा
तृतीय – आरूषी कुमारी
कक्षा तृतीय:
प्रथम – कार्तिक कुमार
द्वितीय – रितिका कुमारी
तृतीय – आद्विक सिंह
कक्षा चतुर्थ:
प्रथम – रुद्रमा किरण
द्वितीय – आर्यन राज
तृतीय – शाश्वत चौबे
कक्षा पंचम:
प्रथम – मिहूरानी गुप्ता
द्वितीय – अनु कुमारी
तृतीय – गुड़िया कुमारी
मुख्य अतिथि का संदेश
मुख्य अतिथि गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष श्री दौलत सोनी ने विद्यार्थियों को उनके परिणाम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल अंकों का आंकलन नहीं बल्कि ज्ञान, अनुशासन और परिश्रम का मूल्यांकन है। उन्होंने सभी भैया बहनों से कहा कि सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा हैं और अपने परिणाम से सीख लेकर आगे बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लें।
उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन जारी रखने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण, अभिभावक और छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!