बरवहा टोला में विस्थापितों के बसाने के विरोध में विधायक की हुंकार, आंदोलन की चेतावनी

Location: Ranka


रंका प्रतिनिधि। गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल अंतर्गत विश्रामपुर पंचायत के बरवहा टोला में कूटकू मंडल डैम के विस्थापितों को बसाने के प्रस्ताव के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश तेज हो गया है। इसी क्रम में गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी मंगलवार को बरवहा टोला पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक की।
ग्रामीणों ने विधायक का पारंपरिक तरीके से मांदर की थाप पर स्वागत किया तथा पलाश के फूल से बने बुके और सखुआ के पत्तों की टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पिटाई से जुड़े मामलों सहित अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मामूली सवाल उठाने पर उनके साथ मारपीट की गई। राजेंद्र बड़ाइक और सुरेश उरांव समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर विस्थापितों को यहां बसने नहीं देंगे और प्रशासन से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि झारखंड में पेसा कानून लागू है, ऐसे में अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा की अनुमति के बिना किसी को बसाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बिना ग्रामसभा की सहमति के एक हजार एकड़ वन भूमि पर 780 परिवारों को बसाने की योजना बनाई गई है, जो गलत है।
उन्होंने 7 मार्च को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों पर हुई पिटाई की घटना की निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले को जिला से लेकर केंद्र स्तर तक उठाया जाएगा और यदि समाधान नहीं निकला तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
विधायक ने यह भी कहा कि घायल ग्रामीणों के इलाज की जिम्मेदारी वे स्वयं उठाएंगे। इस मौके पर मंगलमूर्ति तिवारी, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, मुरारी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!