सगमा में जरेडा की कार्यशाला: बिजली और पानी बचाने के उपायों पर मिली जानकारी

Location: सगमा/मेराल

गढ़वा जिले के सगमा प्रखंड सभागार में झारखंड ऊर्जा नवीकरणीय जरेडा (JREDA) द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को बिजली और पानी बचाने के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए।

कार्यशाला का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख अजय शाह, पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव और उप प्रमुख अर्जुन पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान जरेडा के जिला समन्वयक चंदन कुमार चंद्रवंशी और शशिकांत सिंह ने जल संरक्षण को लेकर आवश्यक नियमों की जानकारी दी। उन्होंने चापाकल और पानी टंकी के पास सोखता निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया तथा सिंचाई के लिए सोलर स्प्रिंकलर मशीन के उपयोग की चर्चा की।

बिजली बचत को लेकर बताया गया कि घरों और सिंचाई के लिए जरेडा द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध सोलर सिस्टम का उपयोग करना फायदेमंद होगा। अनावश्यक रूप से बल्ब जलाने से बचने, बिजली से चलने वाले उपकरणों को उपयोग के बाद बंद करने और अधिक से अधिक एलईडी बल्ब का प्रयोग करने की सलाह दी गई।

कार्यशाला में सगमा मुखिया तेज लाल राम, कट्टर मुखिया कलावती देवी, घघरी मुखिया सरोज देवी, मुखिया प्रतिनिधि हनुमंत यादव, बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह, पंचायत राज पदाधिकारी दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान और किसान मित्र उपस्थित रहे।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मेराल में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, वतन की सलामती की मांगी गई दुआ

    मेराल में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, वतन की सलामती की मांगी गई दुआ

    मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

    मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

    पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

    पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

    ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

    ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

    बकरीद की दिल से मुबारकबाद, इंसानियत और भाईचारे का बना रहे एहसास-मिथिलेश ठाकर

    बकरीद की दिल से मुबारकबाद, इंसानियत और भाईचारे का बना रहे एहसास-मिथिलेश ठाकर

    शुद्ध पर्यावरण के लिए एकल विद्यालयों में चला व्यापक पौधारोपण अभियान

    शुद्ध पर्यावरण के लिए एकल विद्यालयों में चला व्यापक पौधारोपण अभियान
    error: Content is protected !!