जनता जनार्दन की जय हो, आसमान से जमीन पर आए माननीय

Location: रांची

रांची:  झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के तीन  महीने हो गए। इस दौरान राजनीति में कोई बड़ा उलटफेर तो नहीं हुआ और न इसकी कोई संभावना है। लेकिन कुछ माननीय जो अब पूर्व हो गए हैं उनके हाव-भाव बदल गए हैं। वह अब जमीन पर दिख रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के पहले तक आसमान में उड़ रहे थे। धरती नहीं दिखती थी। ऐसे माननीय लोगों को जनता ने औकात बता दी और अब धरातल पर आ चुके हैं। तीन महीने की राजनीति में मैंने यही बदलाव महसूस किया है. सोचा इस बदलाव के संबंध में आपको भी बताऊं। शायद आप भी मेरे जैसा ही सोच रहे होंगे. जनता की ताकत क्या होती है यह देखने को मिल गया है।
   चुनाव हारने के बाद कई पूर्व माननीय विधायकों को अब जनता खूब याद आ रही है. क्षेत्र में अभी से ही सक्रिय दिख रहे हैं. गांवों में घूम रहे हैं। शादी-ब्याह, मरनी की सूचना पर दूर देहात गांव में पहुंच जा रहे हैं। एक दिन में कई गांवों का दौरा। राह चलते लोगों से हालचाल पूछना। अपनापन का एहसास करना नहीं भूल रहे हैं. यह भी कहते हैं कि आपने मुझे हरा दिया, फिर भी मैं आपके बीच हूं। सुख-दुख में साथ रहेंगे। नेताजी बिना बुलाए भी घर पहुंच जा रहे हैं. यानि जनता-जनार्दन के सामने नतमस्तक। नेता जी अब जमीन पर हैं। फुर्सत में हैं।
चुनाव हारने के बाद जो माननीय अब जमीन पर दिख रहे हैं, वहीं विधायक व मंत्री रहते आसमान पर थे। लोगों से मिलना-जुलना कम कर दिया था। फोन नहीं उठाते थे। निमंत्रण दिए जाने के बाद भी नहीं आते थे। बाहरी, दलालों, ठेकेदारों व ताकतवर लोगों से घिरे रहते थे। अपने लोगों से मिलने की फुर्सत नहीं रहती थी। अपने क्षेत्र से गुजरते थे तो गाड़ी की स्पीड बढ़ जाती थी। काला शीशा चढ़ा लेते ताकि कोई देखे नहीं। जब तक जनता की नजर पड़ती नेताजी निकल गए होते थे। अब नेताजी की गाड़ी हर जगह रुक जा रही है। लोगों से मिलजुल कर ही जा रहे हैं।
नेताजी के हावभाव देखकर जनता भी हतप्रभ है। कहती है, विधायक रहते यही व्यवहार रहता तो ऐसी नौबत नहीं आती। बहरहाल नेताजी अब औकात में हैं। पांच साल बाद जनता फिर मौका दे, इसलिए जनता-जनार्दन के सामने अभी से ही नतमस्तक नजर आ रहे हैं।
।।जनता-जनार्दन की जय हो।।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!