सगमा में ओबीसी समाज का उबाल: मोकामा हत्याकांड के विरोध में आनंत सिंह का पुतला दहन, फांसी की सजा की मांग

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): प्रखंड मुख्यालय स्थित सगमा बाजार में सोमवार को ओबीसी समाज के लोगों ने बिहार के मोकामा में हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान एनडीए विधायक प्रत्याशी आनंत सिंह का पुतला दहन कर लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व ओबीसी समाज के प्रमुख समाजसेवी डॉ. हरिदास प्रसाद यादव ने किया। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोगों ने सगमा बाजार मे एकत्रित होकर आनंत सिंह मुर्दाबाद,अंनत सिंह को फांसी दो अनंत सिंह को जनता के हवाले करो न्याय चाहिए, अत्याचार नहीं आदि जैसे नारे लगाया जा रहा था पूरा बाजार इस घटना के विरोध में गूंज उठा।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ओबीसी समाज के प्रमुख समाजसेवी डॉ. हरिदास प्रसाद यादव ने किया। उन्होंने कहा कि दुलारचंद यादव की निर्मम हत्या से पूरा ओबीसी समाज स्तब्ध है। यह हत्या सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पिछड़े वर्ग की आवाज़ को दबाने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद आनंत सिंह खुलेआम हथियारों के साथ घूम रहे हैं, जो प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। उन्होंने न्यायालय से मांग की कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके।

समाज के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण यादव ने कहा कि जब चुनावी आचार संहिता लागू है, तब इस तरह की हिंसक घटना लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के नेताओं को राजनीति से बाहर किया जाना चाहिए। यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो ओबीसी समाज सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। इस दौरान चन्द्रमणि यादव, मानिकचन यादव, खुरन यादव, विजय यादव, उदय प्रसाद यादव, वीरेंद्र यादव, विजय पासवान, कृपा शंकर गुप्ता, बसंत पाल, शुभाष यादव, चंद्रकांत यादव, देवचन प्रसाद यादव, समिम अंसारी, कामेश्वर राम, लालबहादुर यादव, धनंजय यादव, चंदेश यादव, संजय पाल, आनंद यादव सहित बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!