सगमा के हरही टोला में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 किलो जावा महुआ बरामद

Location: सगमा


गढ़वा जिले के सगमा प्रखंड अंतर्गत हरही टोला में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत धुरकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी जनार्दन राऊत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर करीब 70 किलो जावा महुआ बरामद किया और मौके पर ही शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को नष्ट कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धुरकी थाना को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरही टोला में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर छापेमारी की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही इस अवैध धंधे में शामिल लोग मौके से फरार हो गए।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में जावा महुआ जब्त किया, जिसका उपयोग शराब बनाने में किया जा रहा था। इसके साथ ही शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि दोबारा इस तरह की गतिविधियां न हो सकें।
थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने बताया कि क्षेत्र में लगातार नशा उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है और सभी गांवों में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस न सिर्फ अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, बल्कि ग्रामीणों को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा और समाज में फैली कुरीतियों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!