संतोष कमलापुरी बने कमलापुरी वैश्य समाज गढ़वा इकाई (उत्तरी) के अध्यक्ष, चुनाव में बड़ी संख्या में सदस्य शामिल

Location: Garhwa

गढ़वा: अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा के अंतर्गत झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राजमणि कमलापुरी, सह संयोजक एवं जिला कमिटी गढ़वा के पदाधिकारियों के नेतृत्व में शुक्रवार को बंधन मैरिज हॉल में कमलापुरी वैश्य समाज गढ़वा इकाई (उत्तरी) का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में संतोष कमलापुरी को अध्यक्ष, अमित कमलापुरी को सचिव और भोलाशंकर को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा, सह सचिव पद के लिए रौशन कमलापुरी और रंजीत कमलापुरी को चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर दिनेश प्रसाद, शैलेन्द्र प्रसाद, अशोक कमलापुरी, विनोद कमलापुरी, अनिल कमलापुरी और अभिषेक कुमार का चयन हुआ। सह कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश कमलापुरी, मंत्री पद पर धनंजय प्रसाद, राकेश प्रसाद और जितेंद्र प्रसाद, जबकि सूचना एवं प्रसार मंत्री के रूप में शिव कुमार, संतोष कमलापुरी, रजनीश प्रसाद और मधुसूदन प्रसाद को नियुक्त किया गया।

संरक्षक मंडल में शिव शम्भू साव, सरयु साव, गोपाल कमलापुरी, अवध बिहारी प्रसाद, संजय कमलापुरी, अयोध्या प्रसाद, प्रदीप कमलापुरी, अनिल प्रसाद कमलापुरी, जयप्रकाश कमलापुरी और अशोक प्रसाद को शामिल किया गया।

गौरतलब है कि गढ़वा इकाई का नेतृत्व कर रहे मनीष कमलापुरी को जिला अध्यक्ष चुने जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था, जिसके चलते इस चुनाव के माध्यम से नई समिति गठित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ कमला को पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाइयाँ दी गईं। इस दौरान बुजुर्ग अभिभावकों को माल्यार्पण, बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं महिलाओं ने भी एक-दूसरे को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस मौके पर झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राजमणि कमलापुरी, सह संयोजक शिव प्रसाद, काशी प्रसाद, जितेंद्र कमलापुरी, युवा संघ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष धीरज कमलापुरी, महामंत्री रुपेश कुमार, युवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हृदयानंद कमलापुरी, रमेश कमलापुरी, जिला अध्यक्ष मनीष कमलापुरी, सचिव श्रवण कमलापुरी, कोषाध्यक्ष कमलेश कमलापुरी, मीडिया प्रभारी ज्वाला कमलापुरी, नगर इकाई अध्यक्ष बिरेंद्र कमलापुरी, मझिआंव इकाई अध्यक्ष अनिल कमलापुरी, खरसोता अध्यक्ष रामाशंकर, डंडा अध्यक्ष सुनील कुमार और मोरबे अध्यक्ष रामकुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्रवण कमलापुरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मदन कमलापुरी ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!