शिवनाला विद्यालय में कम उपस्थिति व मध्याह्न भोजन बंद, उपायुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण

Location: Garhwa

गढ़वा जिले में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने रंका अनुमंडल का दौरा किया।

दौरे के क्रम में उपायुक्त ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय शिवनाला, रंका-1 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति अत्यंत कम पाई गई, वहीं मध्याह्न भोजन योजना के तहत भोजन का संचालन भी नहीं हो रहा था।

विद्यालय प्रभारी सुरेंद्र राम से पूछताछ करने पर बताया गया कि रसोईया की अनुपस्थिति के कारण मध्याह्न भोजन नहीं बन पाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण की मांग की।

उपायुक्त के निर्देश पर विद्यालय प्रभारी के साथ-साथ बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी, प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष से भी लिखित स्पष्टीकरण लेने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि 15 दिसंबर को अपराह्न 12 बजे सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने स्पष्टीकरण के साथ उनके समक्ष अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति और मध्याह्न भोजन योजना का संचालन किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होना चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों की नियमित निगरानी, शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!