मिस महाराष्ट्र प्रतियोगिता में गढ़वा डीडीसी की बेटी श्रुति मिश्रा बनीं फर्स्ट रनर-अप

Location: Garhwa

गोवा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा की बदौलत रची सफलता

गढवा। झारखंड की होनहार बेटी श्रुति मिश्रा (22 वर्ष) ने गोवा में आयोजित मिस & मिसेज महाराष्ट्र प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘मिस महाराष्ट्र – फर्स्ट रनर-अप’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल स्वयं को बल्कि पूरे झारखंड की प्रतिभाओं और रचनात्मकता को गौरवान्वित किया है।
श्रुति वर्तमान में गढ़वा के उप विकास आयुक्त श्री पशुपतिनाथ मिश्रा की पुत्री हैं तथा मूल रूप से बोकारो स्टील सिटी, झारखंड से संबंध रखती हैं। वे पुणे मे बीबीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उनकी अतिरिक्त गतिविधियों, मंच कला और व्यक्तित्व विकास में विशेष रुचि रही है।
उक्त प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन कारा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, जिसकी संस्थापक ज़ोया सिराज शेख (Mrs Universe Runner-Up) हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक ताज विवांता, गोवा में किया गया, जिसमें देशभर से अंतिम रूप से चयनित 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में एलेना मैक्सीमोवा (Mrs Universe 2022), हिना खान (बॉलीवुड अभिनेत्री) एवं ज़ोया सिराज शेख जैसी विशिष्ट हस्तियाँ उपस्थित रहीं। विशेष आकर्षण यह रहा कि हिना खान ने स्वयं मंच पर श्रुति मिश्रा को क्राउन पहनाया।

आत्मविश्वास और प्रतिभा से मिली सफलता
श्रुति मिश्रा ने आत्मविश्वासपूर्ण मंच संचालन, संतुलित व्यक्तित्व, प्रभावशाली रैम्प वॉक और गरिमामयी प्रस्तुति के माध्यम से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

गर्व का क्षण
श्रुति की इस उपलब्धि ने गढ़वा, बोकारो एवं पूरे झारखंड के क्रिएटिव युवाओं को गर्व की अनुभूति कराई है। उन्होंने भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने तथा महिला सशक्तिकरण व शिक्षा से जुड़े सामाजिक कार्यों में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की है।
बेटी की इस उपलब्धि पर उप विकास आयुक्त श्री पीएन मिश्रा ने खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों एवं परिचित लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!