शिक्षा सशक्तिकरण में निजी विद्यालयों की अहम भूमिका: अलखनाथ पाण्डेय

गढ़वा: जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति की बैठक आरके पेट्रोल पंप टंडवा के सभागार में आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय ने शिक्षा के सशक्तिकरण पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा कि गढ़वा जैसे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में निजी विद्यालयों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बढ़ती गर्मी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन को सजग रहने की सलाह दी।

सचिव मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने में स्थानीय प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में समन्वय समिति की ओर से निजी स्कूलों के शिक्षकों को नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, जिससे जिले की शिक्षा व्यवस्था और सशक्त हो सके।

बैठक में यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में क्षेत्र के छात्रों की सफलता पर भी खुशी जाहिर की गई और कहा गया कि ये बच्चे निजी स्कूलों की ही देन हैं, इसलिए विद्यालयों की व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए।

बैठक में उपाध्यक्ष सुशील केशरी, सिस्टर रौशना, कोषाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव संजय सोनी, पी.के. दूबे, अशोक कुमार दूबे, मुजीब अंसारी, सुधीर पाठक, ऋषिराज कुमार, विवेक कुमार, अनिल विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, चंद्रभूषण सिन्हा, तौहीद अंसारी समेत कई विद्यालयों के प्रबंधक एवं निदेशक उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!