शादी समारोह में वीडियो बना रहे फोटोग्राफरों पर हमला, दो गंभीर रूप से घायल

Location: Manjhiaon


मझिआंव। हरिहरपुर ओपी थाना क्षेत्र के मेरौंनी गांव में एक शादी समारोह के दौरान फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद में दो फोटोग्राफरों पर लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमलावरों ने उनका कैमरा और मोबाइल भी तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया।

घायल फोटोग्राफर शशि चौधरी और राकेश चौधरी ने बताया कि बुधवार की रात वे राम पवन चौधरी के यहां शादी के मड़वा कार्यक्रम में वीडियोग्राफी करने गए थे। इस दौरान फोटो खींचने को लेकर राम पवन चौधरी के परिजनों ने आरोप लगाया कि वे लड़कियों की तस्वीरें ले रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने हमला कर दिया।

शशि चौधरी के अनुसार, घर के मालिक राम पवन चौधरी ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर नहीं माने। बताया गया कि हमलावरों में सुखदेव चौधरी, बालेश्वर चौधरी, ननकू चौधरी, प्रदीप चौधरी, अरुण चौधरी और सुधीर चौधरी सहित 7-8 लोग शामिल थे, जो सभी शराब के नशे में थे। आरोप है कि उन्होंने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। बचाव में आए दूसरे फोटोग्राफर राकेश चौधरी को भी बुरी तरह पीटा गया।

हमले में शशि चौधरी का हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर किया गया। डॉ. मनीष कुमार सिंह ने एक्स-रे कराने की सलाह दी है।

हरिहरपुर ओपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!