वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की निर्मम तरीके से हत्या, समर्थकों में आक्रोश

Location: पटना

पटना: बिहार से इस वक्त बड़ी खबर मिल रही है। वीआईपी पार्टी पार्टी के प्रमुख बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता 70 वर्षीय जीतन सहनी की घर में निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना सोमवार देर रात की है। हत्या की खबर लोगों को मंगलवार की सुबह में मिली । दरभंगा जिले के सुपौल बाजार स्थित अपने गांव में जीतन सहनी अकेले रहते थे। हत्या क्यों और किस लिए की गई इसकी जानकारी अब फिलहाल नहीं मिल पाई है आखिर उसे बुजुर्ग आदमी से किसकी दुश्मनी थी किसने इतनी निर्मम तरीके से उनकी हत्या की।
हत्यारे ने बड़ी निर्मम तरीके से उनकी हत्या की है। धारदार हथियार से शरीर के कई अंग काट दिए गए। पेट भी फाड़ दिया गया। उनकी पत्नी का निधन करीब 10 साल पहले हो चुका है।
हत्या की खबर के बाद से बिहार की राजनीति में सनसनी फैल गई । समर्थकों में आक्रोश है। सूचना पर मुकेश सहनी भी पहुंच गए हैं। इधर बिहार सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है । अपराधियों की धर पकड़ के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं । बिहार के डीजीपी ने अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा है । अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इधर, हत्या की खबर पर राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बिहार में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं ने दुख जताया है। हत्या की खबर से बिहार और झारखंड में मुकेश सहनी के समर्थकों में आक्रोश देखा जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!