विश्रामपुर में नए थाना प्रभारी के रूप में ऋषिकेश दुबे ने किया पदभार ग्रहण

Location: पलामू

मेदिनीनगर।विश्रामपुर में नए थाना प्रभारी के रूप में ऋषिकेश कुमार दुबे ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया।पदभार संभालने के बाद थाना ऋषिकेश कुमार दुबे ने कहा कि उनकी पहली प्राथिमकता होगी कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।पुलिस और जनता के बीच बेहतर रिश्ता कायम हो ताकि लोगो मे पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े।उन्होंने कहा की लोग अपनी समस्या लेकर सीधा थाना में आकर हमसे मिल सकते है।उन्होंने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा की पुलिस और पब्लिक के बीच मित्रवत संबंध स्थापित कर बेहतर और भय मुक्त वातावरण तैयार करना हमारा पहला काम होगा।वही निवर्तमान थाना प्रभारी सौरभ चौबे को थाना के स्टाफ और क्षेत्र के लोगो द्वारा विदाई दी गई। लोगो ने सौरभ चौबे के कार्यकाल की सराहना करते हुवे कहा कि निवर्तमान थाना प्रभारी सौरभ चौबे का विश्रामपुर थाना में कार्यकाल सफल प्रभारी के रूप में रहा। उनके रहते अपराध में अंकुश लगा, और कई मत्वपूर्ण कांडों का भी उद्भेदन किया गया। साथ ही पुलिस और जनता के बीच अच्छा रिश्ता भी बना।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!