टिओपी 3 में अजय कुमार गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण

Location: पलामू

मेदिनीनगर। टिओपी 3 प्रभारी के रूप में अजय कुमार ने सोमवार को अपना योगदान दिया। उन्होंने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित निवारण और पुलिस-जन सहयोग को प्राथमिकता दी जाएगी।मौके पर पूर्व टिओपी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने अजय कुमार गुप्ता को अपना पदभार सौंपा।वही सुदना अघोर आश्रम निवासी समाजसेवी राजेश कुमार गुप्ता और फरेश कुमार गुप्ता ने टिओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता को बुके देकर उनका स्वागत किया।मौके पर उपस्थित टिओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने कहा की पुलिस और पब्लिक के बीच मित्रवत संबंध स्थापित कर बेहतर और भय मुक्त वातावरण तैयार करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा की हम अपने थाना क्षेत्र के सभी लोगों से सकारात्मक सहयोग लेंगे ताकि प्रभावी तरीके से अपराध पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके।मौके पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस जवान महेंद्र कुमार टाइगर मोबाइल के जवान रिंकू शुक्ला,परवेज खान,पंचम तिवारी,कौतुक पांडे,शरवन कुमार सहित अन्य टाइगर मोबाइल के जवान मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
    error: Content is protected !!