विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का मामला उठाया, रंका प्रखंड में सड़कों के निर्माण की रखी मांग

Location: Garhwa

गढ़वा :विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक और झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति सत्येंद्र नाथ तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “जल जीवन मिशन” में हुए भ्रष्टाचार का मामला उठाया। उन्होंने झारखंड सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड के सभी घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए इस योजना के तहत हजारों करोड़ रुपये दिए, लेकिन राज्य की महागठबंधन सरकार ने इस राशि में बड़ी लूट की, जिससे झारखंड के करोड़ों लोग शुद्ध पेयजल से वंचित रह गए।

योजना में अनियमितता के गंभीर आरोप
श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य सरकार ने गलत कागजातों के आधार पर ठेकेदारों को काम आवंटित किया। परियोजना के दौरान नियमों में बिना किसी औचित्य के बदलाव किए गए, जिससे योजना धरातल पर सही से लागू नहीं हो पाई।

  • कई जगहों पर केवल नल लगाए गए, लेकिन पानी की आपूर्ति के लिए बोरिंग नहीं की गई।
  • कुछ स्थानों पर बोरिंग तो कर दिया गया, लेकिन नल नहीं लगाए गए।
  • कई इलाकों में सिर्फ स्टील स्ट्रक्चर खड़ा करके कार्य अधूरा छोड़ दिया गया।

विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार केंद्र सरकार को समय पर उपयोगिता प्रमाण पत्र भी नहीं दे पा रही, जिससे स्पष्ट है कि जल जीवन मिशन में बड़ा घोटाला हुआ है। इस घोटाले में सरकार में शामिल लोग और प्रशासनिक अधिकारी संलिप्त हैं।

रंका प्रखंड में सड़कों के निर्माण की मांग
विधानसभा में सत्येंद्र तिवारी ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका प्रखंड में सड़क निर्माण की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। प्रस्तावित सड़कों में शामिल हैं:

  1. बरवाहा मुख्य पथ से प्रेम नगर सिवाना तक
  2. रंका अनुमंडल से पाल्हे घासी टोला तक
  3. चुतरु मस्जिद से बजार टाड़ कनहर नदी तक
  4. रंका गोदरमाना लोहवा पुल से ऊंचरी बस्ती बांध होते हुए सेवाडीह मुख्य पथ तक
  5. सिरोई कला बस्ती से ढोती बस्ती तक

सरकार से की जांच और कार्रवाई की मांग
विधायक ने झारखंड सरकार से जल जीवन मिशन में हुई अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही, रंका प्रखंड के लिए प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग

    बीमा एवं वित्तीय जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा और बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी

    बीमा एवं वित्तीय जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा और बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी
    error: Content is protected !!