विंढमगंज में बस-कार की भीषण टक्कर, उड़ीसा निवासी युवक की मौत, चार गंभीर

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर: रींवा-रांची मार्ग पर सोमवार को विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में बस और कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार रक्तिम पुजारी (35 वर्ष), पुत्र निमाई चरण पुजारी, निवासी राउरकेला, उड़ीसा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

फुलवार ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को डायल 108 एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी भेजा, जहां केंद्र अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी, डॉ. राजेश कुमार और डॉ. अणिमा यादव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी इलाज में जुटे रहे।

मृतक की पत्नी प्रियदर्शनी पात्रा (26 वर्ष) ने बताया कि वे महाकुंभ से अपने घर लौट रहे थे तभी सामने से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।

हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में शामिल हैं:

  • कविता पांडा (60 वर्ष), पत्नी निमाई चरण पुजारी
  • नरेंद्र राम सत्यपति (55 वर्ष), पुत्र विश्वनाथ
  • वनिता सत्यपति (52 वर्ष), पत्नी नरेंद्र राम सत्यपति
  • अमिता स्वाइ (55 वर्ष), पत्नी अमन स्वाइ

मृतक की पत्नी प्रियदर्शनी पात्रा और उनकी डेढ़ साल की बेटी युवंशी पुजारी का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, चारों गंभीर घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!