रामपुर में लगा आदिवासी उत्थान शिविर

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रतिनिधि: आदिवासी जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनजातीय बहुल गांवों में प्रशासन की विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से “आदि कर्म योगी” संस्था के माध्यम से विशेष पहल की गई है। इस क्रम में मझिआंव प्रखंड अंतर्गत उपायुक्त दिनेश कुमार यादव के निर्देशानुसार तिथि अनुसार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत 15 सितंबर को रामपुर पंचायत के रामपुर गांव में, 16 सितंबर को रानी ताली गांव में, 18 सितंबर को जाहर सराय में, 19 सितंबर को खरसोता पंचायत अंतर्गत उरांव टोला झींना और मोरबे पंचायत के चिरकुटही टोला में तथा 20 सितंबर को सोनपुरवा पंचायत के उरांव टोला और चंद्रपुर उरांव टोला में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कनक के नेतृत्व में रामपुर पंचायत के बिडंडा गांव में शिविर आयोजित हुआ। इसमें आदिवासी जनजातीय समुदाय के लोगों को विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। बीडीओ ने बताया कि बिजली, सड़क, पेयजल, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण, गर्भवती व धात्री महिलाओं, किशोरियों के पोषण संबंधी योजनाओं और नल-जल योजना से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

बीडीओ ने कहा कि सरकार आदिवासी बहुल क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिससे लोगों का आर्थिक व सामाजिक स्तर बेहतर हो सके।

कार्यक्रम में मुखिया कुमारी छाया, प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान, पंचायत समिति सदस्य गुलाब देवी, प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, जेएसएलपीएस बीसीसी राज देव बाड़ा, पंचायत सचिव उत्पल रोशन टोप्पो, ग्राम रोजगार सेवक सत्येंद्र ठाकुर, कार्तिक कुमार, नीति आयोग के कुंदन कुमार सहित ग्रामीण मुन्ना उरांव व अन्य लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!