Location: Manjhiaon
मझिआंव :प्रखंड स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय परिसर में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भुनेश्वर से आई पांच सदस्यीय टीम के डॉक्टर धीरज कुमार, डॉक्टर गिरेंद्र कुमार, बीपीओ विभा रानी कुजूर, सीआरपी और बीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर में करीब 20 छात्र-छात्राओं की जांच चिकित्सकों द्वारा की गई और पूर्व में जांच किए गए दिव्यांग बच्चों को नि:शुल्क उपकरण वितरित किए गए। वहीं, नए बच्चों की जांच कर उन्हें बाद में उपकरण देने की बात कही गई।
वितरित किए गए उपकरणों में मुख्य रूप से व्हील चेयर विद कमोड, हियरिंग एड, टू एलएम किट, रोलैटर साइज किट समेत अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी।
इस अवसर पर डॉ. ब्रजेश कुमार पांडेय, विद्यालय के हेडमास्टर रामाकांत तिवारी, स्वेता कुमारी, सरोज कुमारी, बीआरपी कुमारी प्रतिमा, शंकर कुमार सिंह, एमआईएस नवनीत मिश्रा, सीआरपी मुदस्सर नजर, रामगोपाल पांडेय, वीरेंद्र प्रसाद, राजेन्द्र प्रजापति, राजीव कुमार दुबे सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।














