रांची में सुसज्जित वाहन में बैठाकर और गाजेबाजे के साथ भगवान शिव और पार्वती को कराया गया नगर भ्रमण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


रांची : राजधानी के बहु बाजार के निकट गणपत नगर स्थित गणपत पैलेस एवं गौरी सावित्री हेरिटेज के प्रांगण में एक भव्य और सुंदर शिव पार्वती मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर में भगवान शिव और पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया गया है।     कलश यात्रा और अन्य पूजा अनुष्ठान के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ। यज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को भगवान शिव पार्वती को औषधि स्नान के साथ-साथ नगर भ्रमण कराया गया। फूलों से सुसज्जित वाहन में भगवान को बैठा व बाजेगाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण के दौरान हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शहर के विभिन्न मार्गो से यह यात्रा गुजरी। हर हर महादेव और बोल बम के नारे से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालु नाचते गाते और जयकारा लगाते दिखे। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शोभायात्रा में शामिल हुए।
प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दौरान संध्या प्रतिदिन भजन- कीर्तन और प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा है । कांके रोड स्थित इस्कॉन मंदिर से जुड़े स्वामी जी और उनके भक्तों ने बुधवार की रात भजन कीर्तन, नाटक का मंचन और भगवान श्री कृष्णा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। स्वामी जी ने भगवत गीता की चर्चा करते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। जीवन में भगवत गीता का अनुसरण करने की अपील की। कहा कि मुक्ति के मार्ग का रास्ता यही है। गणपत पैलेस परिसर में भव्य और सुंदर मंदिर का निर्माण जितेंद्र सिंह और पंकज सिंह ने कराया है। मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन के लिए एक सुसज्जित हॉल का भी निर्माण कराया गया है। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में यजमान की भूमिका रूपनारायण सिंह पत्नी के साथ निभा रहे हैं। वाराणसी से आए विद्वान पंडित यज्ञ संपन्न करा रहे हैं। शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ साथ कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दौरान भजन कीर्तन में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। गणपत पैलेस परिसर का वातावरण भक्ति में हो गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!