गढ़वा जिले के केतार प्रखंड के बलीगढ़ में सनसनीखेज घटना, कुएं से युवक का शव बरामद

Location: केतार

गढ़वा (केतार): जिले के केतार प्रखंड अंतर्गत बलीगढ़ क्षेत्र से एक दुखद एवं सनसनीखेज घटना सामने आई है। दासीपुर गांव में एक युवक का शव खेत में स्थित कुएं से मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान दासीपुर गांव निवासी बिगन सिंह के पुत्र श्रीराम सिंह के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार श्रीराम सिंह 18 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे से ही घर से लापता थे। रातभर परिजनों एवं ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
अगले दिन गांव के बाहर एक खेत में बने कुएं में शव दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों को मिली। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे शव को कुएं से बाहर निकाला। पहचान करने पर पुष्टि हुई कि शव श्रीराम सिंह का ही है, जो पिछले दिन से लापता थे।
कुएं की नहीं थी घेराबंदी
ग्रामीणों के अनुसार खेत में सिंचाई के लिए बनाए गए उक्त कुएं के चारों ओर किसी प्रकार की सुरक्षा रेलिंग या घेराबंदी नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि युवक रात में कहीं से लौट रहे होंगे और अंधेरे के कारण रास्ता भटककर खेत की ओर चले गए होंगे। संभावना है कि गहरा कुआं दिखाई नहीं देने के कारण वे उसमें गिर पड़े, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yogendra Vishwakarma

    Location: Ketar Yogendra Vishwakarma is reporter at आपकी खबर News from Ketar

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग:अंधविश्वास में 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर हत्या, आरोपी चाचा गिरफ्तार

    ब्रेकिंग:अंधविश्वास में 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर हत्या, आरोपी चाचा गिरफ्तार

    SIR-2026 में पैसे मांगने वाली बीएलओ निर्वाचन कार्य से हटाई गई, उपायुक्त ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    SIR-2026 में पैसे मांगने वाली बीएलओ निर्वाचन कार्य से हटाई गई, उपायुक्त ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    समय से पहले एसआईआर कार्य पूरा करने वाले बीएलओ सम्मानित

    समय से पहले एसआईआर कार्य पूरा करने वाले बीएलओ सम्मानित

    एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क, किसी को पैसे न दें: बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह

    एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क, किसी को पैसे न दें: बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह

    पलामू पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    पलामू पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    कमलापुरी समाज का हुआ गठन, धीरज कमलापुरी अध्यक्ष निर्वाचित

    कमलापुरी समाज का हुआ गठन, धीरज कमलापुरी अध्यक्ष निर्वाचित
    error: Content is protected !!