रमना में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, प्रशासन ने जारी किया अल्टीमेटम

Location: Ramana

रमना (गढ़वा): प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क तथा विभिन्न चौक-चौराहों से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। मंगलवार को ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को इसकी सूचना दी गई।
यह कार्रवाई प्रभाकर मृद्धा (अनुमंडल पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर) के आदेश पर की जा रही है। प्रशासन की ओर से सभी अतिक्रमणकारियों को बुधवार दोपहर तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है।
निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इस कार्रवाई में आने वाले खर्च की वसूली संबंधित अतिक्रमणकारियों से ही की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय के भीतर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, ताकि कड़ी कार्रवाई से बचा जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!