रमना-डंडई मुख्य सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

Location: Ramana


रमना (गढ़वा) : रमना से डंडई होते हुए सोनेहारा तक जाने वाली मुख्य सड़क के दिन अब बदलने वाले हैं। 13.462 किलोमीटर लंबी इस सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का सोमवार को विधायक अनंत प्रताप देव ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक ने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ कराया। उन्होंने संवेदक एवं अभियंताओं को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा जिला मुख्यालय और रेलवे स्टेशन तक पहुंचना अधिक आसान हो जाएगा।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, पूर्व प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह, मुखिया दुलारी देवी एवं अनीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!