रंका में सड़क दुर्घटना के रूप में दर्ज श्रीकांत रवि की मौत का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी समेत तीन

Location: Garhwa


रंका : रंका थाना क्षेत्र में 5 जून 2026 को हुई सड़क दुर्घटना में श्रीकांत रवि की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए इसे सुनियोजित हत्या बताया है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी मनीषा देवी समेत उसके प्रेमी मो. हसन और पिकअप चालक परवेज अंसारी उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।
पुलिस के अनुसार मृतक श्रीकांत रवि बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी पत्नी ने रामानुजगंज थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनके पति की मौत टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल से अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण हुई है। इस आधार पर रामानुजगंज थाना कांड संख्या 79/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। बाद में जांच के दौरान घटना संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके कथित प्रेमी मो. हसन और अन्य संदिग्धों के मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई। पुलिस के मुताबिक 5 जून को घटना के दिन मृतक की पत्नी लगातार मो. हसन के संपर्क में थी। दोनों की लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिली। रामानुजगंज पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में घटना के समय मो. हसन को अर्टिगा कार के साथ देखा गया। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने श्रीकांत रवि की मौत को सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि संदिग्ध हत्या माना।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में मो. हसन ने बताया कि वह रामानुजगंज बस स्टैंड में मोबाइल की दुकान चलाता है और करीब एक वर्ष से मृतक श्रीकांत रवि के मकान में किराये पर रह रहा था। इसी दौरान उसका मृतक की पत्नी मनीषा देवी के साथ प्रेम संबंध हो गया। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच संबंध गहरा होने के बाद वे एक-दूसरे के बिना नहीं रहना चाहते थे। श्रीकांत रवि को दोनों के संबंधों पर संदेह था, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा था। घटना से करीब चार माह पहले मनीषा देवी अपने मायके चली गई थी
पुलिस के अनुसार पूछताछ में हत्या की साजिश सामने आई। कथित योजना के तहत मो. हसन ने परवेज अंसारी उर्फ पप्पू से संपर्क किया। पुलिस का आरोप है कि श्रीकांत रवि को रास्ते में पिकअप वाहन से टक्कर मारकर हत्या करने और घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की योजना बनाई गई थी। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने मामले में मो. हसन, परवेज अंसारी उर्फ पप्पू और मनीषा देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अर्टिगा कार, पिकअप वाहन, दो मोबाइल फोन तथा ऑनलाइन भुगतान से संबंधित स्क्रीनशॉट बरामद किए हैं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मामले में पिकअप चालक परवेज अंसारी उर्फ पप्पू द्वारा श्रीकांत रवि को पीछे से जोरदार टक्कर मारने की बात सामने आई है।
गिरफ्तार आरोपियों में मो. हसन, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी रामानुजगंज, परवेज अंसारी उर्फ पप्पू, उम्र 28 वर्ष, निवासी गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र तथा मनीषा देवी, उम्र करीब 32 वर्ष, मृतक श्रीकांत रवि की पत्नी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है तथा घटना में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। विशेष टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका रोहित रंजन सिंह, पुलिस निरीक्षक रंका अंचल सुभाष कुमार पासवान, थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी समेत रंका थाना के पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    रंका में सड़क दुर्घटना के रूप में दर्ज श्रीकांत रवि की मौत का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी समेत तीन

    रंका में सड़क दुर्घटना के रूप में दर्ज श्रीकांत रवि की मौत का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी समेत तीन

    रक्षाबंधन पर अधिवक्ता आदित्य पाठक ने जरूरतमंद बहन के लिए किया रक्तदान

    रक्षाबंधन पर अधिवक्ता आदित्य पाठक ने जरूरतमंद बहन के लिए किया रक्तदान

    अक्टूबर को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा भी जुड़वा सकेंगे मतदाता सूची में नाम

    अक्टूबर को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा भी जुड़वा सकेंगे मतदाता सूची में नाम

    मझिआंव में सघन वाहन जांच अभियान, 20 बाइक जब्त

    मझिआंव में सघन वाहन जांच अभियान, 20 बाइक जब्त

    आरके पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने लिया खेल का संकल्प

    आरके पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने लिया खेल का संकल्प

    मकई के खेत में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    मकई के खेत में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
    error: Content is protected !!