अक्टूबर को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा भी जुड़वा सकेंगे मतदाता सूची में नाम

Location: कांडी

कांडी प्रखंड में विशेष अभियान शुरू, पात्र लोगों से फॉर्म-6 भरकर बीएलओ या प्रखंड कार्यालय में जमा करने की अपील
कांडी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वैसे युवक-युवतियां, जिनकी उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी हो जाएगी, वे भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके अथवा इससे अधिक उम्र के वैसे लोग, जिनका अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
कांडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पात्र युवक-युवतियां और अन्य योग्य नागरिक फॉर्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ अथवा प्रखंड कार्यालय में जमा कर सकते हैं। फॉर्म-6 सभी बीएलओ के पास उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र आवेदकों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा तथा उन्हें नया मतदाता पहचान पत्र जारी किया जाएगा।
बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में इस अभियान की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके तथा 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवक-युवतियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    रंका में सड़क दुर्घटना के रूप में दर्ज श्रीकांत रवि की मौत का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी समेत तीन

    रंका में सड़क दुर्घटना के रूप में दर्ज श्रीकांत रवि की मौत का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी समेत तीन

    रक्षाबंधन पर अधिवक्ता आदित्य पाठक ने जरूरतमंद बहन के लिए किया रक्तदान

    रक्षाबंधन पर अधिवक्ता आदित्य पाठक ने जरूरतमंद बहन के लिए किया रक्तदान

    अक्टूबर को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा भी जुड़वा सकेंगे मतदाता सूची में नाम

    अक्टूबर को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा भी जुड़वा सकेंगे मतदाता सूची में नाम

    मझिआंव में सघन वाहन जांच अभियान, 20 बाइक जब्त

    मझिआंव में सघन वाहन जांच अभियान, 20 बाइक जब्त

    आरके पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने लिया खेल का संकल्प

    आरके पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने लिया खेल का संकल्प

    मकई के खेत में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    मकई के खेत में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
    error: Content is protected !!