मझिआंव में सघन वाहन जांच अभियान, 20 बाइक जब्त

Location: Manjhiaon



बिना हेलमेट और कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने यातायात नियमों के पालन की दी हिदायत
मझिआंव। पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर शनिवार को मझिआंव थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में बलौक के समीप तीनमुहान चौक, मुख्य पथ सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की।
अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों के हेलमेट, वाहन के कागजात सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। जांच के क्रम में कई दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते पाए गए। कुछ वाहन चालकों ने हेलमेट सिर पर पहनने के बजाय उसे मोटरसाइकिल के पीछे कैरियर में बांध रखा था। वहीं, कई चार पहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते मिले।
पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को कड़ी हिदायत दी। थाना प्रभारी अमित कुमार ने वाहन चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
जांच के दौरान बिना आवश्यक कागजात और बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले कुल 20 मोटरसाइकिलों को पुलिस ने जब्त कर थाना लाया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप रहा।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    रंका में सड़क दुर्घटना के रूप में दर्ज श्रीकांत रवि की मौत का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी समेत तीन

    रंका में सड़क दुर्घटना के रूप में दर्ज श्रीकांत रवि की मौत का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी समेत तीन

    रक्षाबंधन पर अधिवक्ता आदित्य पाठक ने जरूरतमंद बहन के लिए किया रक्तदान

    रक्षाबंधन पर अधिवक्ता आदित्य पाठक ने जरूरतमंद बहन के लिए किया रक्तदान

    अक्टूबर को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा भी जुड़वा सकेंगे मतदाता सूची में नाम

    अक्टूबर को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा भी जुड़वा सकेंगे मतदाता सूची में नाम

    मझिआंव में सघन वाहन जांच अभियान, 20 बाइक जब्त

    मझिआंव में सघन वाहन जांच अभियान, 20 बाइक जब्त

    आरके पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने लिया खेल का संकल्प

    आरके पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने लिया खेल का संकल्प

    मकई के खेत में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    मकई के खेत में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
    error: Content is protected !!