Location: Garhwa
गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम, मथुरा बांध के पास योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि योग शिक्षक विक्रम विश्वकर्मा एवं प्रदीप केशरी ने उपस्थित जनसमूह को योगाभ्यास कराया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि “आज के तनावपूर्ण जीवन में योग ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को निरोग और मानसिक रूप से सशक्त बना सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए।”
भाजपा नेता वी. विनय चौबे ने कहा कि “आज पूरा देश स्वस्थ और निरोग जीवन के लिए योग को अपनाने की दिशा में अग्रसर है। हमें भी अपने परिवार और समाज में योग को एक आदत के रूप में शामिल करना चाहिए।”
मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि “आज भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व योग अपना रहा है और इसके लाभ ले रहा है। अब दवाइयों से दूरी और योग से नजदीकी की जरूरत है।”
कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे खुद प्रतिदिन योग करेंगे और अपने क्षेत्र में योग के प्रति जागरूकता फैलाएंगे, ताकि प्रधानमंत्री का “योगमय भारत” का सपना साकार हो सके।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय चौबे, मुरलीश्याम सोनी, बृजेश उपाध्याय, यशवंत मिश्रा, कैलाश कश्यप, धनंजय गॉड, विनय चंद्रवंशी, प्रवीण जायसवाल, अनवर साह, जयंत पांडे, रितेश दुबे, सतेंद्र सोनी, सुरेश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि टिंकू गुप्ता, अरविंद पटवा, संतोष कश्यप, विशाल गुप्ता, प्रदीप केसरी (आश्रम संचालक), रघुनंदन ठाकुर, जयप्रकाश केसरी, कुंदन पासवान, अन्य गुप्ता, विजय कमलापुर, काशी सोनी, भुवनेश्वर सोनी, बबलू केशरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।














