मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद वीडी राम ने चलाया जनसंपर्क अभियान

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • June 11, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


विश्रामपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पलामू सांसद Vishnu Dayal Ram ने विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया। “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के तहत उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख लोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद ने भंडार, रेहला, पांडु, उंटारी रोड तथा बंजारी नावाडीह सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने कई सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तियों से मुलाकात की। उंटारी रोड में सांसद प्रतिनिधि योगी सिंह के आवास पर उन्होंने दोपहर का भोजन भी किया।
सांसद ने विश्रामपुर स्थित अघोर आश्रम में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई कार्यक्रम में भाग लेते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं “प्रगति पथ यात्रा” के अंतर्गत उन्होंने शंखा बाईपास फोरलेन, रेहला रेलवे फुट ओवरब्रिज तथा सोन नदी पर निर्माणाधीन पांडुका-श्रीनगर पुल जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली।
मौके पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने सुशासन, आधारभूत संरचना विकास, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया है। तकनीकी नवाचार, स्टार्टअप इंडिया और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नई संभावनाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, श्याम नारायण दुबे, विभाकर नारायण पांडेय, प्रफुल्ल कुमार सिंह, संध्या सिंह, धर्मदेव सिंह यादव, ललन पांडेय, कुश ओझा, विकास चौबे, पंकज तिवारी, अलख दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    लूटकांड का खुलासा, टेंपो चालक सहित दो गिरफ्तार

    लूटकांड का खुलासा, टेंपो चालक सहित दो गिरफ्तार

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो
    error: Content is protected !!