Location: Meral
मेराल (गढ़वा)। पॉक्सो एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी चीकू यादव उर्फ निक्कू यादव के घर सोमवार को मेराल पुलिस ने ढोल-बाजे के साथ इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार ने आरोपी के गांव हारादाग खुर्द में उसके घर पर न्यायालय के आदेशानुसार नोटिस चिपकाया और परिजनों को कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी।
थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि आरोपी चीकू यादव के खिलाफ अप्रैल माह में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। तभी से वह फरार चल रहा है। फरारी के चलते कोर्ट से इश्तेहार जारी हुआ, जिसके अनुपालन में पुलिस ने यह कार्रवाई की।
उन्होंने कहा कि तय समयावधि में गिरफ्तारी नहीं होने पर आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।














