मेराल के माँ शायर देवी धाम में चैत्र नवरात्रि महोत्सव की तैयारी तेज, 19 मार्च से शुरू होगा भव्य आयोजन

Location: Meral


मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध माँ शायर देवी धाम में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले वार्षिक महोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर के वार्षिक महोत्सव एवं रामचरित्र मानस नवाह्न परायण महायज्ञ कराने पर सहमति बनी, जिसके बाद मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। इसको लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
समिति के सदस्यों ने महोत्सव को सफल और भव्य बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। धाम संचालन समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि 19 मार्च की सुबह 8 बजे जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं की सहभागिता से कलश, चुनरी और ध्वज वितरण के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसके साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसी दिन से रामचरित्र मानस नवाह्न परायण महायज्ञ भी प्रारंभ होगा, जो पूरे नौ दिनों तक चलेगा।
महोत्सव के दौरान 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन शाम में मेराल के महावीर मंडली बाजार टोला, आजाद नवयुवक संघ छः आना टोला और जय बजरंग पार्टी पुरवारा टोला के स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालु आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर हो सकेंगे।
27 मार्च को यज्ञ पूर्णाहुति के बाद दोपहर 3 बजे से भव्य महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद 28 मार्च की रात 9 बजे से सुप्रसिद्ध भजन गायक आदिती राज एवं मोनू अलबेला द्वारा भव्य भक्ति जागरण का आयोजन होगा, जो इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा।
बैठक में देवी धाम संचालन समिति के सचिव रवींद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष मनोज जायसवाल, उपाध्यक्ष रुपू महतो, संरक्षक संजय भगत, रामप्रीत ठाकुर, देव कुमार जायसवाल, अनुज प्रसाद जायसवाल, संजय मेहता, देवेंद्र शर्मा, संजय साव, लव कुश, संतोष मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!