मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर की बाबा बैजनाथ की पूजा-अर्चना, मेले को लेकर दिए निर्देश

Location: रांची

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आज देवघर पहुंचे। देवघर में उन्होंने बाबा बैजनाथ मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और राज्य की सुख समृद्धि के लिए बाबा भोलेनाथ से कामना की। देवघर में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सोमवार से शुरू होने वाले श्रावणी मेला को लेकर की गई व्यवस्था की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाबाधाम आने वाले कांवरियों को कोई असुविधा न हो इसकी विशेष व्यवस्था करें और ध्यान रखें। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर भी अधिकारियों को कई निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पारसनाथ पहाड़ी पर भी गए थे। पहाड़ पर स्थित संथाल आदिवासियों के देवता मराग बुरू की पूजा अर्चना की थी। पहाड़ पर एक अन्य देव स्थल पर चार बकरों की बलि भी थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
error: Content is protected !!