चार दिनों के बाद दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री हेमंत हेमंत सोरेन

Location: रांची


रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चार दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद मंगलवार की शाम विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ वापस रांची लौटे। एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में क्या कुछ हुआ, किस से मुलाकात हुई यह सब आप लोगों की जानकारी में है। इस पर विशेष कुछ कहने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं इसलिए उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात का कोई माने नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संघीय ढांचे में केंद्र और राज्य को एक दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए । केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है वह राज्यों के साथ बिना भेदभाव किए उसके विकास पर ध्यान दें।
ज्ञात हो कि चार दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप नेता संजय सिंह, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव सहित कई नेताओं से मुलाकात की है।
मुख्यमंत्री दिल्ली से ही वाराणसी गए थे। यहां उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ , अन्नपूर्णा मंदिर और काल भैरव का दर्शन किया था। वाराणसी की गलियों में भी मुख्यमंत्री पत्नी के साथ घूमते नजर आए थे। उन्होंने विंध्याचल में देवी का भी दर्शन किया। इसके बाद वापस दिल्ली लौट गए थे।
चार दिनों तक लगातार दिल्ली में रहने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को विधानसभा चुनाव सहित कई अन्य चीजों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ पत्नी कल्पना भी थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!