मुखिया सरोज देवी ने निभाई इंसानियत, गरीब मुस्लिम लड़की की शादी में किया आर्थिक सहयोग

Location: Manjhiaon


मझिआंव प्रतिनिधि:
बरडीहा पंचायत की मुखिया सरोज देवी ने साम्प्रदायिक सौहार्द और मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपने क्षेत्र की एक अत्यंत गरीब मुस्लिम लड़की की शादी में ₹5000 की आर्थिक सहायता की है। यह मदद लेभरी गांव निवासी स्वर्गीय वसरुद्दीन अंसारी की पुत्री कैमरून खातून को दी गई, जिनकी शादी 22 मई को मेराल प्रखंड के सिंकनी गांव में होने वाली है।

मुखिया प्रतिनिधि वशिष्ठ पासवान ने बताया कि स्वर्गीय वसरुद्दीन की चार बेटियां हैं, जिनके पिता की मृत्यु काफी पहले हो चुकी थी। तब सभी बेटियां छोटी थीं और मां मरियम बीवी ने मजदूरी कर उन्हें पाला-पोसा। जब मुखिया सरोज देवी को कैमरून की शादी की जानकारी मिली, तो उन्होंने अपने पति वशिष्ठ पासवान के साथ स्वयं लेभरी जाकर मरियम बीवी को ₹5000 की सहायता राशि दी, ताकि शादी में कुछ मदद हो सके।

इस नेक कदम की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। लोगों के बीच चर्चा है कि जाति-पाति और धर्म से ऊपर उठकर इस प्रकार की मदद से ही समाज में भाईचारा बना रह सकता है।

मुखिया सरोज देवी ने कहा कि अत्यंत गरीब बेटियों की सहायता करने से आत्मा को सुकून मिलता है। उन्होंने लोगों से भी जात-पात, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे की मदद करने की अपील की है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!