मझिआंव में बीडीओ ने पंचायत समिति और पीडीएस दुकानदारों के साथ की बैठक

Location: Manjhiaon

मझिआंव। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ कनक की अध्यक्षता में मंगलवार को दो अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। पहली बैठक पंचायत समिति सदस्यों के साथ प्रखंड प्रमुख आरती दुबे की अध्यक्षता में हुई, जबकि दूसरी बैठक मझिआंव और बरडीहा प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ हुई।

पंचायत समिति की बैठक में बीडीओ ने निर्देश दिया कि 15वें वित्त आयोग की राशि से 2024-25 और 2025-26 की लंबित जनकल्याणकारी योजनाओं को समय पर पूरा किया जाए। साथ ही पंचायत समिति सदस्यों को अपने-अपने पंचायतों में विकास कार्यों की बकाया राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया गया।

बीडीओ ने पीएम कुसुम (सौर ऊर्जा) योजना को धरातल पर उतारने पर जोर दिया, ताकि किसानों को अधिक लाभ मिल सके। इसके अलावा पशुपालन विभाग को कैंप के माध्यम से पशुओं का टीकाकरण करने और स्वास्थ्य विभाग को मच्छरदानी वितरण एवं डीडीटी छिड़काव का निर्देश दिया गया।

दूसरी बैठक में पीडीएस दुकानदारों को ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाने सहित अन्य तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

मौके पर एमजीएम मुकेश कुमार पांडेय, सहायक प्रधान सहायक शैलेश कुमार, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह, कार्तिक कुमार, मनरेगा बीपीओ अजीत कुमार सिंह, 15वें वित्त कनीय अभियंता अमर कुमार पासवान, पशुपालन विभाग से अरविंद श्रीवास्तव समेत पंचायत समिति सदस्य गुलाब देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी, अनिल राम, रामगहन पासवान और अन्य पीडीएस दुकानदार उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!