मझिआंव में निश्चय मित्र दिवस मनाया गया, 19 टीबी मरीजों को गोद लेकर दी गई फूड बास्केट

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि):
रेफरल अस्पताल मझिआंव में मंगलवार को “निश्चय मित्र सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मझिआंव, बरडीहा एवं कांडी प्रखंड क्षेत्र के कुल 19 टीबी मरीजों को अस्पताल में कार्यरत विभिन्न चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा गोद लिया गया। मरीजों को पोषण आहार के रूप में फूड बास्केट प्रदान की गई।

रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजकुमार पांडेय ने 7 मरीजों, डॉ. पूनम कुमारी ने 5 मरीजों, डॉ. वीर प्रताप सिंह ने 5 मरीजों तथा एसटीएस कन्हैया कुमार ने 2 मरीजों को गोद लेकर फूड बास्केट वितरित की। इस मौके पर उपस्थित जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोविंद प्रसाद सेठ ने मरीजों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मरीज नियमित रूप से पौष्टिक आहार लें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा खांसते समय मुंह ढकें और बच्चों एवं बुजुर्गों से दूरी बनाए रखें।

उन्होंने बताया कि मझिआंव, बरडीहा और कांडी प्रखंडों में सौ से अधिक टीबी मरीजों का नियमित रूप से उपचार किया जा रहा है। इन्हें समय-समय पर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा गोद लिया जा रहा है और फूड बास्केट उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि समुदाय स्तर पर रोग से बचाव एवं रोगमुक्ति के लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

समारोह में डॉ. रवि कुमार, डॉ. राजकुमार पांडेय, डॉ. वीर प्रताप सिंह, डीपीसी डॉ. पीएस मिश्रा, एनडीपीएस जितेंद्र कुमार, पीपीएम नरुल्लाह अंसारी, एसटीएस कन्हैया कुमार, एलटी अनुज कुमार, पीएमडब्ल्यू राजीव रंजन विश्वकर्मा, सुचित कुमार सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!