मझिआंव-बरडीहा: 179 वार्डों के लिए 2610 कंबल नाकाफी, कड़ाके की ठंड में राहत की मांग तेज

Location: Manjhiaon

मझिआंव: झारखंड सरकार द्वारा ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण का निर्देश दिया गया है, लेकिन मझिआंव और बरडीहा प्रखंड में 2610 कंबल की आवंटित संख्या को ग्रामीणों ने नाकाफी बताया है।

मझिआंव प्रखंड नाजिर जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि प्रखंड के 9 पंचायतों के 104 वार्डों के लिए 1566 कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। पंचायतवार कंबलों का आवंटन इस प्रकार है:

टड़हे पंचायत: 12 वार्ड, 160 कंबल

पुरहे पंचायत: 10 वार्ड, 130 कंबल

बोदरा पंचायत: 9 वार्ड, 130 कंबल

करमडीह पंचायत: 11 वार्ड, 130 कंबल

रामपुर पंचायत: 13 वार्ड, 200 कंबल

मोरबे पंचायत: 14 वार्ड, 200 कंबल

सोनपुरवा पंचायत: 12 वार्ड, 160 कंबल

खरसोता पंचायत: 12 वार्ड, 160 कंबल

तलशबरिया पंचायत: 11 वार्ड, 130 कंबल

अब तक करमडीह, रामपुर और खरसोता पंचायत के मुखिया और सचिव ने कंबलों का उठाव किया है, लेकिन वितरण अब तक नहीं हो सका है।

बरडीहा प्रखंड के 6 पंचायतों के 75 वार्डों के लिए मात्र 1044 कंबल आवंटित किए गए हैं। प्रखंड नाजिर सुरेश चरगट ने बताया कि सभी वार्डों में 10-10 कंबल वितरित किए जाएंगे।

ग्रामीणों और नगर पंचायत की नाराजगी

ग्रामीणों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में यह कंबल पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने तुरंत वितरण प्रक्रिया तेज करने और जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाने की मांग की है।

शहर में राहत के इंतजाम नाकाफी
शहर के बकरी बाजार, तीन मुहान चौक, मिडिल स्कूल के पास, बाजार समिति, बस स्टैंड और मेन बाजार जैसे इलाकों में ठंड से बचने के लिए लोग फुटपाथ पर कूड़ा और कचरा जलाने को मजबूर हैं। फल विक्रेता प्रमोद कुमार, मुस्तकीम खलीफा, और अन्य दुकानदारों ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से नाममात्र की लकड़ी दी जाती है, जो पर्याप्त नहीं होती। उन्होंने ठंड से राहत के लिए अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध कराने की मांग की है।

ग्रामीणों और नगरवासियों ने ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था में सुधार की अपील की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!