मझिआंव नगर पंचायत में कंबल वितरण को लेकर हंगामा,मात्र 171 लोगों को मिला कंबल, आक्रोशित महिलाओं ने पुर्व अध्यक्ष को घेरा

Location: Manjhiaon



मझिआंव (प्रतिनिधि): नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को कंबल वितरण के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली। कुल 720 कंबलों में से सोमवार को केवल 171 लाभुकों के बीच ही कंबल का वितरण हो सका। भीड़ और धक्का-मुक्की की स्थिति को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा।
सिटी मैनेजर जितेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत को कुल 720 कंबल प्राप्त हुए हैं, जिन्हें 12 वार्डों में वितरित किया जाना है। सोमवार को वार्ड संख्या 1, 2, 7 एवं 8 के लाभुकों को कंबल देने की योजना थी। वितरण से पूर्व लाभुकों से आधार कार्ड या वोटर आईडी की छायाप्रति पहचान पत्र के रूप में ली जा रही थी। लेकिन महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की बढ़ने के कारण वितरण बाधित हुआ और मात्र 171 कंबल ही बांटे जा सके। इसके बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अब मंगलवार से पुनः वितरण किया जाएगा।
आक्रोशित महिलाओं ने किया घेराव
सभी वार्डों से लोगों की भीड़ एक साथ पहुंचने के कारण नगर पंचायत के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को स्थिति संभालने में कठिनाई हुई। कंबल नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने मौके पर मौजूद निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी का घेराव कर कंबल वितरण की मांग की। काफी समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए।
पुर्व अध्सुयक्ष सुमित्रा देवी ने बताया कि सरकार द्वारा आवश्यकता के अनुसार कंबल की संख्या कम भेजी गई है। प्रत्येक वार्ड को लगभग 60 कंबल ही मिले हैं, जिससे सभी जरूरतमंदों को कंबल देना संभव नहीं हो पा रहा है।
कंबल नहीं मिलने वालों में वार्ड नंबर 1 के कांति कुंअर, दशरथ राम, राजकुमारी, प्रयाग राम, कलावती देवी, तेतरी कुंअर, राजकुमार साव, वार्ड नंबर 8 के विनोद चौधरी तथा वार्ड नंबर 2 के महेंद्र राम, रामजी ठाकुर सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे ठंड से परेशान हैं, लेकिन उन्हें कंबल नहीं दिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!