निकाय चुनाव को दलीय आधार पर ईवीएम से कराने की मांग को लेकर बंशीधर नगर में भाजपा का एकदिवसीय धरना

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर (गढ़वा) में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना का उद्देश्य पिछले दो वर्षों से लंबित नगर निकाय चुनाव को अविलंब दलीय आधार पर ईवीएम के माध्यम से कराए जाने की मांग करना था। धरना के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा।
धरना को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में दो वर्षों से नगर निकाय चुनाव नहीं होने के कारण जनप्रतिनिधियों का अभाव बना हुआ है, जिससे नगर निकायों की स्थिति बदतर हो गई है। पदाधिकारियों की मनमानी से आम जनता परेशान है और बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में रघुवर दास सरकार ने दलीय आधार पर ईवीएम से निकाय चुनाव कराए थे, लेकिन पिछले छह वर्षों से सत्तासीन हेमंत सोरेन सरकार को जनभावनाओं से कोई लेना-देना नहीं है। विधानसभा चुनाव में वादों के सहारे सत्ता में आई झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार बार-बार जनता को धोखा दे रही है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव बिना पिछड़ों को आरक्षण दिए कराए गए, जिससे पिछड़ा समाज हक से वंचित हुआ। ट्रिपल टेस्ट के नाम पर दो वर्षों तक निकाय चुनाव टालने के बाद भी सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की योजना बना रही है। आरोप लगाया गया कि 2018 में पारित नियमावली में बदलाव कर सरकार दलीय आधार पर चुनाव नहीं कराना चाहती और ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की तैयारी कर रही है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।
नेताओं ने यह भी कहा कि निकाय चुनाव नहीं होने से केंद्र सरकार से मिलने वाले करोड़ों रुपये के अनुदान से राज्य वंचित हो रहा है। भाजपा ने मांग की कि राज्य सरकार तत्काल निकाय चुनाव दलीय आधार पर ईवीएम से कराने की अनुशंसा करे, ताकि राजनीतिक दलों के अनुभवी कार्यकर्ताओं का लाभ जनता को मिल सके।
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने की। धरना को प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो, पूर्व सांसद घूरन राम, विनय चौबे, रघुराज पांडेय, मुकेश चौबे, ओमप्रकाश गुप्ता सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!