मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था, कड़ाके की ठंड से लोगों को मिली राहत

Location: Manjhiaon



मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था सोमवार से शुरू की गई है, जिससे नगर पंचायत वासियों के साथ-साथ राहगीरों को भी राहत मिल रही है।
नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी के द्वारा अलाव की व्यवस्था कराई गई है। अलाव की व्यवस्था बस स्टैंड, बकरी बाजार, मेन बाजार, तीन मुहान चौक, ब्लॉक रोड स्थित शिव मंदिर के समीप, चंद्रवंशी मुहल्ला सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए आम लोगों की परेशानी को ध्यान में रखकर यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार यह व्यवस्था आगे भी जारी रखी जाएगी, ताकि लोगों को ठंड से बचाव में मदद मिल सके।
अलाव व्यवस्था की मांग को लेकर दिया आवेदन
वहीं सोमवार को मारुति नंदन सोनी के द्वारा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर अलाव की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग भी की गई है। दिए गए आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि नगर पंचायत क्षेत्र के निवासियों के साथ-साथ बाहर से आने-जाने वाले राहगीरों को भी अलाव की व्यवस्था से काफी राहत मिलेगी।
नगर पंचायत क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था शुरू होने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है और इस पहल की सराहना की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!