मझिआंव: गैस संकट से जूझ रहे स्कूल, लकड़ी पर खाना बनाते बीमार हुई रसोइया

Location: Manjhiaon


मझिआंव/बरडीहा: क्षेत्र में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत का असर अब स्कूलों के मध्याह्न भोजन (एमडीएम) पर भी साफ दिखने लगा है। मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के लगभग 107 स्कूलों में से हाई स्कूलों को छोड़ अधिकांश विद्यालयों में गैस के अभाव में भोजन लकड़ी पर बनाया जा रहा है।
तेज धूप और लू के बीच चूल्हे के पास खड़े होकर खाना बनाना रसोइयों के लिए भारी पड़ रहा है। कई रसोइया बीमार भी हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला बरडीहा प्रखंड के ओबरा अपग्रेड हाई स्कूल में सामने आया है, जहां कार्यरत रसोइया अमिता देवी की तबीयत लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने के कारण खराब हो गई।
अमिता देवी के पुत्र श्रीकांत मेहता ने बताया कि उनकी मां लगातार आग के पास काम करने से बीमार हो गई हैं और वर्तमान में मझिआंव के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनका कहना है कि यदि स्कूल में गैस सिलेंडर उपलब्ध होता, तो इस तरह की स्थिति नहीं बनती।
वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ मेहता ने बताया कि पिछले लगभग 15 दिनों से गैस की भारी कमी के कारण लकड़ी पर ही भोजन बनाया जा रहा है। विभागीय निर्देश के अनुसार किसी भी परिस्थिति में एमडीएम बंद नहीं करना है, इसलिए मजबूरी में यह व्यवस्था जारी है।
उन्होंने कहा कि रसोइयों की स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द गैस उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चों को भोजन बनाने में सुविधा हो और रसोइयों को इस परेशानी से राहत मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!