मझिआंव के अंकुश कुमार सब जूनियर कबड्डी चैम्पियनशिप में चमके, इंडिया कैंप के लिए हुए चयनित विद्यालय और जिले का बढ़ाया मान

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि): गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखंड अंतर्गत हाई स्कूल मोरबे के कक्षा 8 के छात्र अंकुश कुमार ने सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया कैंप के लिए चयनित होकर विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मार्च से 30 मार्च तक बिहार के गया जिले में आयोजित 34वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में अंकुश ने झारखंड टीम की ओर से भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर वह इंडिया कैंप के लिए चयनित हुए हैं।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मौर्य सहित शिक्षक राजेश कुमार तिवारी, रामसागर शुक्ला, जितेंद्र कुमार, राजकिशोर मेहता, तौसिंफ रज़्जा, हरेंद्र कुमार रवि, दिनेश राम, विशाल चंद्रा, कृष्णा राम, अक्षय कुमार, दिनेश ठाकुर, मनोज ठाकुर, रामजीत प्रसाद, बंशी राम, अमित कुमार दुबे एवं विप्रस अध्यक्ष मनोज कुमार सहित सभी ने अंकुश को शुभकामनाएं दीं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!