मंगला मुखी किन्नर समाज ने रोजेदारों के बीच फल वितरित कर पेश की मिसाल

Location: Garhwa

गढ़वा: रमजान के पाक महीने में मंगला मुखी किन्नर समाज द्वारा एक अनोखी पहल की गई। राधा गुरु की टीम के नेतृत्व में गढ़वा प्रखंड के चेतन ग्राम में मुस्लिम समुदाय के रोजेदारों के बीच फल-फ्रूट का वितरण किया गया।

इस मौके पर किन्नर समाज के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्यों से समाज में आपसी भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। उन्होंने कहा कि रोजेदार पूरे दिन उपवास रखते हैं और इफ्तार के समय ताजे फल और पौष्टिक आहार की जरूरत होती है, ऐसे में यह पहल रोजेदारों की मदद के साथ-साथ सद्भावना का संदेश भी देती है।

किन्नर समाज ने समाज सेवा को अपनी जिम्मेदारी बताया और कहा कि इस्लाम में सेवा को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। इस तरह के नेक कार्य करने से शबाब (पुण्य) मिलता है और किन्नर समाज की एक अलग पहचान भी बनती है।

फल वितरण के दौरान स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना करते नजर आए। ग्रामीणों ने कहा कि किन्नर समाज का यह कदम सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता का एक बेहतरीन उदाहरण है।

इस अवसर पर राधा गुरु सहित कई किन्नर समाज के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने रोजेदारों को सेवाभाव के साथ फल वितरित किए और समाज में सकारात्मक संदेश देने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी
    error: Content is protected !!