भाजपा का हमला: अबुआ बजट जनविरोधी, झारखंड की जनता के साथ छलावा – रितेश चौबे

Location: Garhwa

गढ़वा : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झारखंड सरकार के अबुआ बजट को जनविरोधी करार देते हुए इसे झारखंडीयों के साथ छलावा बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में युवा, महिला, किसान, व्यापारी और अनुबंधकर्मियों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है।

रितेश चौबे ने कहा कि बजट बनाने वालों ने गरीब और मध्यम वर्ग के उत्थान की कोई योजना नहीं बनाई। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकार ने कोई ठोस प्रावधान नहीं किया, जिससे साफ जाहिर होता है कि यह बजट झारखंड के विकास को निराश करने वाला है।

उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार अबुआ बजट के नाम पर अपनी पीठ थपथपा रही है, लेकिन असल में इससे एसटी, एससी, ओबीसी, सामान्य और अल्पसंख्यक वर्गों को कोई लाभ नहीं मिला। सरकार ने पारा शिक्षकों समेत विभिन्न अनुबंधकर्मियों के लिए समान काम के लिए समान वेतन का कोई प्रावधान नहीं किया, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है।

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए चौबे ने कहा कि ग्रामीण विकास और पंचायतीराज के लिए भी बजट में कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है। मुफ्त बालू, मुफ्त गैस सिलेंडर, मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं का कोई जिक्र नहीं है, जिससे साफ होता है कि सरकार झारखंड के विकास के प्रति उदासीन बनी हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि बजट में छोटे व्यापारियों को कोई लाभ नहीं दिया गया और टैक्स में कोई राहत नहीं मिली, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि अबुआ बजट सिर्फ जनता को धोखा देने का एक जरिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण

    भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम

    गढ़वा में रामनवमी की तैयारी शुरू, धार्मिक न्यास बोर्ड की बैठक में बनी रणनीति

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
    error: Content is protected !!