भवनाथपुर पुलिस की तत्परता से उग्र भीड़ में फंसे चालक की बची जान

भवनाथपुर : भवनाथपुर पुलिस की तत्परता ने शनिवार कि रात करीब आठ बजे कर्पूरी चौक के समीप एक कंटेनर चालक की जान बचाने में सफल रही। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर बितर कर कंटेनर चालक को कब्जे में लेते हुए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज के बाद थाना ले गई।

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम एचआर 55 A H 5048 नामक कंटेनर वाहन खरौंधी से केतार के दासीपुर होते हुए भवनाथपुर आ रही थी, कि अचानक दासीपुर मुख्य पथ पर सड़क किनारे खड़े बीरेंद्र बैठा नामक एक युवक को साईड से धक्का लग गया। धक्के के बाद युवक के परिजन तथा ग्रामीणों की भीड़ द्वारा उक्त कंटेनर चालक को पकड़ने के लिए बाईक से पीछा किया जाने लगा। अनहोनी की भय से चालक वाहन को तेज गति से दौड़ाते हुए भवनाथपुर की भागने लगा, ग्रामीणों को पीछा करते देख चालक भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र भवनाथपुर कर्पूरी चौक के पास गाड़ी को छोड़कर उतर कर भागने का प्रयास किया तभी पीछा कर रहे लोग उसे पकड़कर मारने पीटने लगे। स्थानीय युवकों द्वारा इसकी सूचना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना के एसआई प्रदीप उरांव, एएसआई निरंजन शर्मा, उदय शर्मा पुलिस बल के साथ कर्पूरी चौक पहुंचे तथा भीड़ को खदेड़ा तथा चालक को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए ईलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने कंटेनर वाहन को भी कब्जे में लेकर थाना लाकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!