भवनाथपुर के समाजसेवी व पत्रकार रमेश तिवारी का हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Location: Bhavnathpur


भवनाथपुर (गढ़वा) : क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी रमेश तिवारी का सोमवार की अहले सुबह रांची में हृदयाघात से निधन हो गया। वे 49 वर्ष के थे। उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही भवनाथपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

रमेश तिवारी, दिवंगत समाजसेवी स्व. पंचानंद तिवारी के पुत्र थे। वे अपने मिलनसार स्वभाव, सजग पत्रकारिता, विधि सेवा और सामाजिक कार्यों के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। अपने पीछे वे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।

उन्होंने युवावस्था में ही समाजसेवा और पत्रकारिता की राह चुनी। अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर भवनाथपुर से की, इसके बाद दैनिक भास्कर में अपनी कलम के ज़रिए समाज की समस्याओं को उजागर कर लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य किया।

बाद में उन्होंने विधिक क्षेत्र में प्रवेश कर वकालत के माध्यम से जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा वे सहारा, एसबीआई बैंक जैसे म्युचुअल फंड संबंधी कार्यों से भी जुड़े रहे और कई लोगों को आर्थिक सलाहसहयोग प्रदान करते रहे।

पिछले चार वर्षों से वे रांची में परिवार सहित निवास कर रहे थे। उनके निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा भवनाथपुर शोकाकुल है।

उनके निधन पर भाजपा के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, ध्रुव नारायण दुबे (दुर्गा मंदिर समिति), दिवाकर चौधरी, आर. के. पांडेय, दीपक कुमार तिवारी, प्रवीण पांडे, सत्यम पांडे, मूंगा साह, सुनील कुमार पांडे, नागेंद्र झा, अर्जुन उपाध्याय, बबलू सिंह, रविंद्र कुमार, राज नारायण सिंह, संजय कुमार, डॉ. जितेंद्र पासवान सहित सैकड़ों शुभचिंतकों, मित्रों और परिचितों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

भवनाथपुर प्रखंड के पत्रकारसीताराम पाठक, अरविंद पाठक, दयाशंकर पाठक, प्रदीप चौबे, सुनील कुमार, रवि रंजन यादव, विमलेश कुमार, सुरेश राउत, रमाशंकर मेहता, श्याम विमल, अयोध्या साह, अजीत कुमार, फुलेंद्र यादव सहित अन्य ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!