बेटे को बचाने गई मां की विद्युत करंट के चपेट में आने से हुई मौत, पुत्र घायल

Location: Meral

मेराल थाना क्षेत्र के औंरैया गांव में बुधवार को अपनी 5 वर्षीय बेटे को बचाने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पांच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका सुमन देवी 22 वर्ष औंरैया गांव के देवराज चौधरी की पत्नी थी। इस घटना में घायल उसका पुत्र नारद कुमार को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार सुमन देवी ने तार का टांका फंसाकर विद्युत चालित मोटर को स्टार्ट कर वहीं पर स्नान कर रही थी। इस दौरान बिजली का एक तार नीचे गिर गया। तब ही वहां मौजूद उसका पांच वर्षीय पुत्र नारद कुमार ने बिजली का तार को हाथ से पकड़ लिया। इससे नारद कुमार करंट की चपेट में आ गया। इसे देखकर सुमन देवी ने अपने बेटा को बचाने के प्रयास में बिजली करंट के चपेट में आ गई। स्वजनों की नजर मां-बेटे पर पड़ी तो लाइन काटा गया। तब तक दोनों की हालत गंभीर हो चुकी थी। स्वजनों ने आनन फानन में दोनों घायलों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। लेकिन रास्ते में ही सुमन देवी की मौत हो चुकी थी। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने सुमन देवी को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सदर अस्पताल में इलाजरत नारद कुमार की हालत स्थिर बनी हुई है। इधर, इस घटना को लेकर मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!