बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से मझिगावां में लगी आग, बकरी की जलकर मौत, घर का सारा सामान खाक

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): कांडी प्रखंड के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगावां गांव के आजाद नगर टोले पर मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में अचानक आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बबीता कुंवर, पति स्वर्गीय शैलेंद्र शर्मा के घर में हुई। पीड़िता ने बताया कि आग लगने का कारण घर में लगे बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट था।

इस हादसे में घर में बंधी एक बकरी की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर में रखे उपयोगी सामान, कपड़े, बर्तन सहित कई जरूरी चीजें भी जलकर राख हो गईं।

घटना के समय बबीता कुंवर घर पर मौजूद नहीं थीं। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को सामान्य किया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभू नाथ साह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!