पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत


कांडी (प्रतिनिधि): कांडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेमौरा गांव में बुधवार देर शाम पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लेने की दुखद घटना सामने आई है। मृतक की पहचान जयकुमार शाह के 32 वर्षीय पुत्र संजय कुमार उर्फ छोटू के रूप में की गई है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, संजय का अपनी पत्नी पूनम देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। झगड़े के बाद पूनम देवी थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराने चली गई। इसी दौरान मानसिक तनाव में आकर संजय ने गांव के पास ही किसी अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटनास्थल पर संजय को कुछ चरवाहों ने देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी।

घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। इधर, कांडी थाना प्रभारी अविनाश राज ने बताया कि सेमौरा निवासी छोटू गुप्ता, उम्र 32 वर्ष, पिता स्व. जयकुमार साव, ने जहर खा लिया था। आसपास के लोगों द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में परिजनों से आवेदन प्राप्त कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत मुखिया सुबोध वर्मा, समाजसेवी राजन सिंह, बीडीसी सदस्य योगेंद्र बैठा, मदन कुमार सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतक अपने पीछे एक मासूम लड़का और एक लड़की छोड़ गया है।

सूचना मिलते ही कांडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!